Tuesday, September 7, 2021

पडुईनाथ हनुमान मंदिर में जो सच्चे मन से मन्नत माँगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। पडुई हनुमान मंदिर तमरा रीवा / Story of Padui nath Hanuman Mandir Tamra ,History of Padui hanuman mandir Tamra Rewa

 

पडुई हनुमान मंदिर तमरा रीवा 

पडुईनाथ हनुमान मंदिर तमरा


पडुई हनुमान मंदिर में जो सच्चे मन से मन्नत माँगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है 


पडुई तालाब में खुदाई के दौरान हनुमान जी की मूर्ति मिली थी 



पडुई नाथ हनुमान मंदिर  रीवा जिले से 12 कि. मी. दूर  तमरा गाँव  (रीवा-मुकुंदपुर रोड) में स्थित है ।

मंदिर की स्थापना बेलाउन्हा द्विवेदी परिवार द्वारा  आज से लगभग 100 साल पहले की गई थी। पंडित रामकुशल द्विवेदी जी बताते है कि  हनुमान जी के मूर्ति को पडुई तालाब की खुदाई के दौरान मिले लेकिन हनुमान जी के मूर्ति को कई लोगो ने निकालने की कोशिश की लेकिन नही  निकाल पाये एवं क्रेन बुलाया गया उससे भी नही निकले,

पडुई तालाब तमरा


तब हमारे परिवार की लक्ष्मीनिया दाई  ने कहा कि अगर सच मे बजरंगबली हो तो निकल आओ फिर लक्ष्मीनिया दाई ने अपने पुत्र को बोली कि मूर्ति उठाओ फिर उनके पुत्र ने  अकेले मूर्ति को निकाल कर तालाब के मेढ़ में रख दिये और वही मूर्ति को स्थापित कर दिये फिर वहाँ कुछ समय बाद बेलाउन्हा द्विवेदी परिवार द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया ।



पडुई हनुमान मंदिर में चमत्कार भी हुआ



पंडित रामकुशल द्विवेदी जी बताते है कि एक बार हनुमान मंदिर में भंडारा हो रहा था और भंडारा के लिए प्रसाद बन रहा था आधा प्रसाद बनने के बाद पूड़ी बनाने का डालडा खत्म हो गया फिर लोगो ने हनुमान जी का नाम लेकर बोले कि भगवान रक्षा करना फिर आधे लीटर डालडा में 25 किलो आटा की पूड़ी बन गयी और सबको प्रसाद मिला एवं हनुमान जी ने भक्तो की रक्षा किए।



यहाँ मकर संक्रांति में मेला लगता है


पडुई हनुमान मंदिर में हर साल मकर संक्रांति में मेला लगता है जिसमे आसपास के गाँव के बहुत लोग आते है जिससे बहुत भीड़ रहती है एवं हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति के एक दिन पहले रामचरित मानस का पाठ शुरू होता है जो मकर संक्रांति को समाप्त होती है एवं भंडारा का आयोजन होता है ।  भंडारा में कढ़ी-भात का  भोग भगवान को   लगता है फिर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। 



पडुई हनुमान मंदिर में भगवान राम जी , माँ सीता जी एवं भगवान लक्ष्मण जी की मूर्ति  ऊपर गुम्बद में स्थापित है जिनको शुक्ला परिवार द्वारा निर्माण कराया गया ।




पडुई हनुमान मंदिर में अभी कुछ साल पहले द्विवेदी परिवार द्वारा मानस करने हेतु हाल का निर्माण कराया गया जिससे जो  मानस करने में बैठने की  दिक्कत होती थी वो अब दूर हो गयी है ।


पडुई हनुमान मंदिर का फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/Padui-Hanuman-Mandir-Tamra-100683085684072/


#पडुई_हनुमान_मंदिर_तमरा

#पडुईनाथ_हनुमानजी

#Paduihanumanmandir

#Paduihanumanmandirtamra

#Tamra(basi)

#whitetigersafari

#Rewa

#Rewatourism

#रीवा_धार्मिक_स्थल

#धार्मिक_स्थल_रीवा

#हनुमानजी

#Hanumanji

#बजरंगबली

#Bajrangbali

#Marutinandan

#whitetigersafarimukundpur

#Religious_Place

#Tamra

#तमरा

#Vindhyapradesh

#DekhoApnaVindhyaPradesh

#Vindhyatourism

#विंध्यप्रदेश

@vindhya pradesh the land of white tiger



✍️✍️-पंडित पंकज द्विवेदी  संस्थापक ब्लॉग

           पडुई हनुमान मंदिर तमरा रीवा  एवं  VINDHYA PRADESH THE LAND OF WHITE TIGER

रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के अथक प्रयासों से निपनिया-तमरा व्हाइट टाइगर सफारी रोड निर्माण को मिली हरी झंड़ी

 *रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के अथक प्रयासों से व्हाइट टाइगर सफारी रोड निर्माण को मिली हरी झंडी*      निपनिया-तमरा व्हाइट टाइगर सफारी मार्ग...